नई दिल्ली। गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है । इससे पहले उन्हें उनकी ही पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) ने अनंतनाग बारामूला सीट (Anantnag Baramulla Seat) से उम्मीदवार बनाया था, जहां से अब उन्होंने नाम वापस ले लिया है।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
अनंतनाग में पार्टी बैठक में गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) न लड़ने की घोषणा की। अब इस सीट पर सीधा मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) और पीडीपी (PDP)के बीच होगा। बीजेपी (BJP) ने अभी तक यहां अपने पत्ते नहीं खोले हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में कहा कि कश्मीर में बीजेपी (BJP) कोई जल्दबाजी में नहीं है। बीजेपी (BJP) की ओर से उम्मीदवार न उतारने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और बारामूला से नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी (BJP) को कश्मीर में अपनी हार का एहसास है। इसलिए वह नहीं लड़ रही है।