Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Breaking News: खालिस्तानी आतंकी ने दी पंजाब मु्ख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी

Breaking News: खालिस्तानी आतंकी ने दी पंजाब मु्ख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) को जान से मारने की धमकी दी गई है। पंजाब सीएम को यह धमकी खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है। खालिस्तानी आतंकी ने गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी को पंजाब सीएम पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने के लिए कहा है।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खालिस्तानी आतंकी ने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) और डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी है। इसके लिए उसने अपराधियों को साथ रहने की अपील की है।खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करके यह धमकी दी है।

वीडियो में पन्नू ने पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने की पंजाब पुलिस की कोशिशों को गलत बताया है। वहीं पन्नू पंजाब में हाल ही में हुई मुठभेड़ों के बारे में बात कर रहा है और पंजाब और विदेश के गैंगस्टरों से उससे संपर्क करने के लिए भी कहा है।

पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को धमकी दी है कि मुख्यमंत्री जहां भी तिरंगा फहराएंगे वहां का महौल खराब किया जाएगा। उक्त वीडियो को लेकर पुलिस चौकस हो गई है, जांच एजेंसियों द्वारा पता लगाया जा रहा है कि उक्त वीडियो कहां से पोस्ट किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन
Advertisement