नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में एक कैदी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जेल नंबर तीन में कैदियों के बीच लड़ाई हुई और एक सजायाफ्ता कैदी (Convicted Prisoner) की कुछ कैदियों ने मिलकर हत्या कर दी। मृतक कैदी जेल में सेवादार का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या
मृतक कैदी की पहचान दीपक (उम्र 29 साल) के तौर पर पर हुई है। जो दिल्ली के शकुरपुर इलाके का रहने वाला था और हत्या के केस में सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि अब्दुल बशीर नाम के अन्य कैदी ने उस पर हमला किया था। घायल अवस्था में दीपक को डीडीयू (DDU) अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सकता। उसके सीने पर तेज धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किए गए थे।