Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Breaking: धोनी के घर आने वाला है थाला जूनियर, क्या वाइफ साक्षी हैं प्रेग्नेंट?

Breaking: धोनी के घर आने वाला है थाला जूनियर, क्या वाइफ साक्षी हैं प्रेग्नेंट?

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। कल आईपीएल 2021 के फाइनल मैच में चेन्न्ई सुपर किंग्स(CSK) ने कोलकत्ता की टीम को 27 रनों से हराकर के चौथी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया। चेन्नई की टीम 2010, 2011 और 2018 में भी आईपीएल विजेता बनी थी। चेन्नई की इस खिताबी जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी धोनी खुशी से झूम उठीं। साक्षी(Sakshi) ने चेन्नई के जीतते ही अपने आसपास मौजूद अपने खास लोगों को गले लगाकर जीत की बधाई दी।

पढ़ें :- IND vs PAK Match: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की इस मैदान पर हो सकती है भिड़ंत, PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव

साक्षी जब जीत की जश्न में डूबी हुई थी तो ऐसा लग रहा था कि वह प्रेग्नेंट (Pregnent) हैं और माही के घर जल्द ही दूसरा नया मे​हमान आने वाला है। चेन्नई के ​चौथी बार चैंपियन बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर साक्षी के प्रेग्नेंट की खबरें आग की तरह फैल रही है। सोशल मीडिया पर जारी खबरों में कहा जा रहा है कि धोनी की पत्नी साक्षी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। खबरों की मानें तो धोनी के सीएसके टीम साथी सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना(Priyanka raina) ने साक्षी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है साक्षी चार माह की प्रेग्नेंट हैं।

Advertisement