Ram Mandir Donations Theft : राम मंदिर चन्दा चोरी विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच, पूर्व भाजपा सांसद और बाहुबली नेता बृज भूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी माहौल को गरमा दिया है। बृज भूषण शरण सिंह का दावा है कि अयोध्या में पहले दिन से खेल चल रहा था। इसलिए वो राम जन्मभूमि दर्शन करने के लिए नहीं गए। इससे पहले भी उन्होंने चंदा चोरी को लेकर बड़ा बयान दिया था।
पढ़ें :- अखिलेश ने चंदा चोरी मामले में RSS पर साधा निशाना! सपा प्रमुख बोले- आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा
गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में राम मंदिर चंदा चोरी से जुड़े पर ताजा घटनाक्रमों प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “देखिये मुझे जो बोलना था पहले ही बोल चुका हूं…जब कोई नहीं बोला था संसार में, चार साल पहले बोल चुका हूं। इसलिए आज तक मैं राम जन्मभूमि दर्शन करने नहीं गया, क्योंकि यहां फर्स्ट डे से खेल चल रहा था।” बता दें कि जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहली बार श्री राम मंदिर चंदा घोटाले का मुद्दा उठाया था, तब बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के पहले नेता थे जिन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी थी।
उस समय राम मंदिर दान पात्र में चोरी के मामले को लेकर सवाल पूछे जाने पर भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने कहा था कि अगर उन्होंने इस मुद्दे पर सच बोले दिया, तो वह बहुत बड़ी परेशानी में फंस जाएंगे। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में बृजभूषण ने कहा, “अगर मैं सच बोलूंगा तो बहुत चोट लगेगी और मैं विवाद में फंस जाऊंगा, क्योंकि वे लोग बहुत ताकतवर हैं। इसलिए डर के मारे मैं सच नहीं बोल रहा हूं।” बाहुबली नेताओं में गिने जाने वाले बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के कई मायने निकाले गए थे। अब उन्होंने फिर ऐसा ही बयान दिया है।