Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे ने दिलाई सदस्यता

BJP से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे ने दिलाई सदस्यता

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के हिसार से भाजपा के सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता

कांग्रेस में शामिल होने के बाद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि, मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे कांग्रेस में स्थान दिया। BJP में काफी समय से विचारधारा और असहजता से भरे राजनीतिक कारणों के चलते मुझे ऐसा निर्णय लेना पड़ा। इन कारणों में किसान, अग्निवीर योजना और महिला पहलवानों से जुड़े मुद्दे अहम थे। मुझे खुशी है कि मैं कांग्रेस परिवार में शामिल हुआ हूं। इसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हूं।

बता दें कि, बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट दिलाया था। बताया जा रहा है कि, बृजेंद्र सिंह के टिकट कटने की चर्चा चल रही थी। लिहाजा, उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement