कुछ घरों में लकड़ी की चीजों का इस्तेमाल अधिक किया जाता है जैसे लकड़ी के बर्तनों या बाल झाड़ने के लिए कंघी का। अधिकतर घरों में प्लास्टिक या मेटल के कंघो का इस्तेमाल किया जाता है। पर क्या आप जानते है लकड़ी के कंघे का इस्तेमाल करने से कई फायदे होते है।
लकड़ी के कंघे का इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर दबाव बनता है जिससे स्कैल्प में मौजूद एक्युपंचर पॉइट्स उत्तेजित होते है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
लकड़ी का कंघा इस्तेमाल करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिसकी वजह से जड़े मजबूत होती है और बाल मजबूत होते है।
लकड़ी के कंघे से बाल झाड़ने से स्कैल्प में मौजूद नेचुरल ऑय़ल आपके बालों में समान रुप से वितरित हो जाता है। इससे बालों का झड़ना, टूटना और तैलीय और चिकना स्कैल्प होने की समस्या खत्म होती है।
लकड़ी के कंघे का इस्तेमाल करने से बालों के टूटने औऱ झड़ने की समस्या में आराम मिलती है। क्योंकि लकड़ी के कंघे के दांत चौड़े होने की वजह से ये बालों में स्मूथली चलती है और उलझे बालों को आसानी से सुलझाती है। साथ ही लकड़ी के कंघे का इस्तेमाल करने से स्कैल्प में एलर्जी या खुजली जैसी दिक्कते नहीं होती है।