नई दिल्ली। शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार को स्मॉल कैप स्टॉक्स (Small Cap Stocks) में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। आज इंट्राडे में निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 4.8 फीसदी गिरकर 14366 के स्तर पर आ गया। यह इंडेक्स (Index) का 12 सप्ताह का निम्नतम स्तर है। खास बात यह रही कि इंडेक्स में शामिल 100 में से 99 शेयरों में दिन के कारोबार में गिरावट देखी गई। निफ्टी स्मॉल कैप (Nifty Small Cap) में शामिल केवल इक्विटास होल्डिंग्स शेयर (Equitas Holdings Shares) ही हरे निशान में कारोबार कर रहा था।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
स्मॉल-कैप शेयरों (Small Cap Stock) में गिरावट का रुझान बाजार नियामक सेबी द्वारा स्मॉल-कैप (Small Cap)और मिड-कैप सेगमेंट (Mid-Cap Segment) को लेकर जताई गई चिंताओं के कारण शुरू हुआ था। सेबी (SEBI) ने एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) को म्यूचुअल फंडों को हर 15 दिनों में एक बार स्ट्रेस टेस्ट करने का निर्देश देने को कहा था।
इक्विटास होल्डिंग्स के शेयर में तेजी
निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स (Nifty Small Cap Index) में शामिल इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) ही आज एकमात्र शेयर रहा जिसमें तेजी दर्ज की गई है। यह शेयर 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 120.30 रुपये के स्तर पर खबर लिखे जाने तक ट्रेड कर रहा था। आज यह शेयर 119.55 रुपये के स्तर पर खुला था।
इन शेयरों में आई ज्यादा गिरावट
पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन
निफ्टी स्मॉल कैप (Nifty Small Cap) 100 इंडेक्स में शामिल रिट्स (RITS) का शेयर आज सबसे ज्यादा गिरा. इस शेयर में 15.12 फीसदी की गिरावट आई। बीईएमल शेयर 11.51 फीसदी टूटा। चेन्नई पेट्रोलियम के शेयर में 10 फीसदी, कोचीन शिपयार्ड में 9.54 फीसदी, एजिज लॉजिस्टिक्स में 9.60 फीसदी, डिश टीवी में 11.86 फीसदी। गोडफ्रे फिलिप्स में 11.13 फीसदी, इरकॉन इंटरनेशनल में 11.06 फीसदी, आईटीआई में 10.92 फीसदी, रेन इंडस्ट्रीज में 11.45 फीसदी तो एनसीसी में 10.21 फीसदी की गिरावट देखी गई।
45 शेयर 5 फीसदी से ज्यादा टूटे
निफ्टी स्मॉल कैप (Nifty Small Cap) 100 इंडेक्स में शामिल कुल शेयरों में से आज 45 शेयर 5 फीसदी से ज्यादा टूटे। जिन शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई उनमें अशोका बिल्डकॉन, अवंति फीड्स, केनफिम होम्स, चंबल फर्टिलाइजर्स, डीसीबी बैंक, डीसीएम श्रीराम, डेल्टा कॉर्प, गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स, जेके लक्ष्मी सीमेंट, जेएम फाइनेंशियल, कावेरी सीड्स, केईसी इंटरनेशनल और केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर शामिल हैं।