Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BSF ने दो पोस्टों का नाम शहीद सैनिकों और एक पोस्ट का नाम ‘सिंदूर’ रखने का प्रस्ताव भेजा,बताया इन वीरागनाओं ने छुड़ाए पाक के छक्के

BSF ने दो पोस्टों का नाम शहीद सैनिकों और एक पोस्ट का नाम ‘सिंदूर’ रखने का प्रस्ताव भेजा,बताया इन वीरागनाओं ने छुड़ाए पाक के छक्के

By santosh singh 
Updated Date

Operation Sindoor : बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने सांबा सेक्टर में अपनी एक पोस्ट का नाम सिंदूर और दो अन्य का नाम पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से की गई गोलाबारी में शहीद हुए जवानों के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है। BSF ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान अपनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी दी। BSF के IG जम्मू फ्रंटियर शशांक आनंद (IG Jammu Frontier Shashank Anand) ने बताया कि 10 मई की सुबह पाकिस्तान ने हमारी पोस्ट पर ड्रोन हमले किए। इसमें BSF के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कॉन्स्टेबल दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनील कुमार शहीद हो गए थे।

पढ़ें :- Rain alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

IG आनंद ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान फॉरवर्ड पोस्ट पर लड़ने वाली महिला जवानों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हमारी बहादुर महिला कर्मियों, सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी, कॉन्स्टेबल मंजीत कौर, कॉन्स्टेबल मलकीत कौर, कॉन्स्टेबल ज्योति, कॉन्स्टेबल सम्पा और कॉन्स्टेबल स्वप्ना और अन्य ने पाकिस्तान के खिलाफ फॉरवर्ड पोस्ट पर लड़ाई लड़ी।

आरएस पुरा सेक्टर के BSF DIG चित्तर पाल (BSF DIG Chittar Pal of RS Pura sector) ने बताया कि 9 मई को पाकिस्तान ने फ्लैट ट्रैजेक्टरी हथियार और मोर्टार से हमारी कई पोस्ट को निशाना बनाया। उन्होंने ब्दुलियान गांव पर भी हमला किया। जवाब में BSF ने पाकिस्तानी आतंकी लॉन्चपैड मस्तपुर को नष्ट कर दिया। गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी सैनिक अपनी पोस्ट छोड़कर भाग रहे थे।

LoC से 3km दूर लश्कर के लॉन्चपैड किया तबाह : DIG वीरेंद्र दत्ता

सुंदरबनी सेक्टर के DIG वीरेंद्र दत्ता (DIG Virendra Dutta of Sundarbani sector) ने बताया कि हमें लूनी में 18-20 आतंकियों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी। वे पाकिस्तान की तरफ से हो रहे गोलीबारी का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश करने वाले थे। उन्हें खत्म करने के लिए BSF ने 9 और 10 मई की रात को लूनी में लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्चपैड पर जानबूझकर और प्लान्ड तरीके से हमला किया, जो इंटरनेशनल बॉर्डर से महज 3 किलोमीटर दूर पाकिस्तान में स्थित है। हमने टारगेट पूरा भी किया और लूनी पूरी तरह से नष्ट हो गया।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया, प्रदेश भर में लगातार गिर रही हैं पानी की टंकियां: अखिलेश यादव

BSF IG जम्मू शशांक आनंद (IG BSF Jammu Shashank Anand) ने बताया कि हमें आतंकवादियों के अपने लॉन्च पैड्स और शिविरों में लौटने की जानकारी मिली है। आतंकियों के नियंत्रण रेखा (LoC) और इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठ को लेकर भी इनपुट्स मिल रहे हैं। सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

BSF ने पाकिस्तान का लूनी आतंकी लॉन्च पैड किया नष्ट 

BSF DIG एसएस मंड (BSF DIG SS Mand) ने बताया कि 8 मई को निगरानी के दौरान बॉर्डर की ओर आ रहे 40-50 लोगों के मूवमेंट का पता चला था। हमने एहतियातन हमला किया। इसके तुरंत बाद, पाकिस्तान ने BSF की सीमा चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे हमले में कई आतंकवादी, उनके समर्थक, रेंजर्स और अधिकारी घायल हुए हैं।

IG BSF जम्मू शशांक आनंद (IG BSF Jammu Shashank Anand) ने बताया कि 9 मई को अखनूर के पास के इलाकों में पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। 10 मई को भी हमले होते रहे। जवाबी कार्रवाई में BSF ने पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड लूनी और मस्तपुर को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।

पढ़ें :- इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 66 रनों से रौंदकर जीती ट्राई सीरीज
Advertisement