लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शुक्रवार को नौ उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती (BSP chief Mayawati) ने घोसी सीट से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान और भीम राजभर को आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
बसपा (BSP) ने एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्र, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य, रॉबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को टिकट दिया है।