मथुरा। मथुरा लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह द्वारा चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। धड़ल्ले से नोट बांटे जा रहे हैं।
पढ़ें :- वोटिंग के बीच भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची CM ममता बनर्जी, बोलीं- BJP चुनाव में जबरदस्ती करना चाहती है धांधली
मथुरा में लोकसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह के चुनाव प्रचार कार्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है धड़ल्ले से नोट बांटे जा रहे है, और लोगों के लिए भारी तादात में भोजन पैकेट दिए जा रहे हैं।
मथुरा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह चुनाव आयोग के आदेशों की उड़ा रहे हैं धज्जियां, बांटे जा रहे हैं नोट pic.twitter.com/czD1FcpzQh
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 22, 2024
पढ़ें :- Bengal 2nd Phase Voting Live : बंगाल में 142 सीटों पर वोटिंग जारी, नादिया में BJP बूथ एजेंट पर हमला, कई जगहों पर हिंसा
मथुरा संसदीय क्षेत्र में चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के गुल खिलने लगे हैं, ताजा तस्वीर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश सिंह के चुनाव प्रचार कार्यालय की है जहां लोगों के लिए भारी तादात में भोजन पैकेट तैयार किए जा रहे है, साथ ही लोगो को रुपए दिए जा रहे है। वही दूसरी तरफ बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह का कहना है,वो चुनाव आयोग के नियमो का उलंघन नही कर रहे। मथुरा के बसपा उम्मीदवार के चुनाव प्रचार कार्यालय की वायरल हुई तस्वीर पर आयोग क्या कार्रवाई करता है,ये देखने वाली बात होगी।