लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। राजधानी लखनऊ में आयोजित बसपा कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस कार्यकारिणी की बैठक में सतीश चंद्र मिश्रा, आकाश आनंद, प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, कोऑर्डिनेटर्स के साथ ही बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी मौजूद रहे।
पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
वहीं, आकाश आनंद का भी कार्यकारिणी की बैठक के बाद बढ़ गया है। उन्हें चार राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। इस बैठक में मायावती को अगले पांच सालों के लिए पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि, बसपा सुप्रीमो मायावती करीब बीते बीस सालों से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दूसरी ओर आकाश आंनद के कद को भी पार्टी में लगातार बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के ऊपर किए गए एक चुनावी हमले के बाद आकाश आनंद का पार्टी में कद घटा दिया गया था।