Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा ने रायबरेली सहित तीन लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार,जानें कौन कहां से है मैदान में

बसपा ने रायबरेली सहित तीन लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार,जानें कौन कहां से है मैदान में

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने रायबरेली संसदीय सीट (Raebareli Parliamentary Seat) सहित तीन सीटों पर गुरुवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा (BSP)  ने ठाकुर प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। ठाकुर प्रसाद (Thakur Prasad) दो बार यहां से विधानसभा का चुनाव लड़े हैं, लेकिन हार गए थे। 2024 में वह सांसद बनने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।

पढ़ें :- भारत पर टैरिफ लगाने पर राष्ट्रपति टंप का अमेरिका के संसद में शुरू हुआ विरोध, अमेरिकी सांसदों ने पेश किया प्रस्ताव

वैसे तो ठाकुर प्रसाद (Thakur Prasad) लखनऊ के मानसरोवर सेक्टर बी के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने अपना आशियाना सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बहाई लालगंज में भी बनवा लिया है। सरेनी विधानसभा सीट (Sareni Assembly Seat) से ठाकुर प्रसाद 2017 और उसके बाद 2022 में चुनाव लड़े, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सके। इस बार बसपा ने ठाकुर प्रसाद पर एक बार फिर विश्वास जताया है और उनको दिल्ली का रास्ता तय करने के लिए लोकसभा का टिकट दिया है। बसपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है।

इससे पहले विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार गए थे। अबकी बार लोकसभा से टिकट मिला है। रायबरेली सीट (Raebareli Seat) से बसपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किया है। अब भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है। बसपा ने अंबेडकरनगर सीट (Ambedkarnagar Seat)  कमर हयात अंसारी और बहराइच सीट पर बृजेश कुमार सोनकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

पढ़ें :- IND vs SA 3rd T20I: धर्मशाला में अब तक खेले गए 10 टी20आई मैच, जानें- टीम इंडिया का कैसा है रिकॉर्ड
Advertisement