Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर व राजनीतिक उत्तराधिकारी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर व राजनीतिक उत्तराधिकारी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने भतीजे आकाश आंनद (Akash Anand) एक बार फिर से बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर (National Coordinator)  बना दिया है। हालांकि इस बात का अभी अधिकृत खुलासा नहीं हुआ है। आकाश आनंद (Akash Anand) एक बार फिर से बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर (National Coordinator) बन गए हैं। हालांकि इस बात का अभी अधिकृत खुलासा नहीं हुआ है। लखनऊ में रविवार को हुई बसपा की प्रदेश मीटिंग में शामिल होने वाले नेताओं ने यह बात बताई है। नेताओं के अनुसार आकाश आनंद (Akash Anand) को फिर से यह पद दे दिया गया है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव के बीच में मायावती (Mayawati) ने आकाश आनंद को इस पद से हटा दिया था।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

दूर हुई मायावती की नाराजगी

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati)  की भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) से नाराजगी दूर हो गई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती(Mayawati)  ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। बैठक में भतीजे आकाश ने मायावती (Mayawati)  के पैर छुए। लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी एक स्पीच के बाद मायावती (Mayawati)  ने उन्हें इस पद से हटा दिया था। तब मायावती (Mayawati)  ने कहा था कि उन्हें अनुभव नहीं है। अभी उन्हें अनुभव हासिल करना होगा

Advertisement