BSPHCL Recruitment: नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए बेहद ही बढ़िया खबर है. बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की तरफ से सहायक कंपनी, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में भर्ती निकाली गई है.
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
ये भर्ती अभियान संस्थान में 40 जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (Junior Electrical Engineer) के पद भरेगा. अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट bsphcl.co.in पर जाना होगा.
आपको बता दें, अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical engineering) में 3 वर्ष का डिप्लोमा पूरा करना जरूरी है.
उम्मीदवारों की उम्र
उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से लेकर 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
अप्लाई करने वाले जनरल /ईबीसी/बीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 375 रुपये रखा गया है.
पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
लास्ट डेट
भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो गई है. अभियान के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल तय की गई है.