Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Budget 2022 Live : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ,बोली-2022-23 में 80 लाख मकान बनाए जाएंगे

Budget 2022 Live : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ,बोली-2022-23 में 80 लाख मकान बनाए जाएंगे

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) संसद में मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman)ने कहा कि 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है। निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बजट में विकास को प्रोत्साहन दिया गया है। इसके साथ ही इस बजट में सरकार के इरादे को दर्शाया गया है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह
पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना काल में पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। वह बोलीं कि एक क्लास एक टीवी चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। वहीं मानसिक समस्याओं के लिए नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम भी शुरू होगा।

खेती में मदद करेगा किसान ड्रोन

तकनीक का इस्तेमाल खेती में भी होगा. किसान ड्रोन Kisan Drones का इस्तेमाल होगा। इससे फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेख, कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा। बजट 2022 में ऐलान किया गया है कि North East के विकास के लिए योजना लॉन्च होगी। इससे वहां के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।

 

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

 

 

Advertisement