Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने केंद्रीय बजट 2026 के भाषण में अर्थव्यवस्था के फोकस क्षेत्रों के रूप में कंटेंट क्रिएटर्स और यहां तक कि कॉमिक बुक्स का भी उल्लेख किया। सीतारमण ने 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स का ऐलान किया। Content Creation को बढ़ावा दिया जाएगा और इसके लिए कई नए सेटअप लगाए जाएंग। उन्होंने कहा कि मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज के सहयोग से भारत भर के 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब खोले जाएंगे।
पढ़ें :- सिर्फ वादे नहीं, रोजगार के लिए भी ठोस रोडमैप है तैयार...वित्तमंत्री ने लोकसभा में दिया जवाब
उन्होंने एक और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की।
सीतारामन ने कहा, “भारत का एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVCG) उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और अनुमान है कि 2030 तक इसमें 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होगी। मैं मुंबई स्थित भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Creative Technology) को देश भर के 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में AVCG कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में सहायता देने का प्रस्ताव करती हूं।”
इनके काम करने के तरीके के बारे में तुरंत कोई जानकारी साझा नहीं की गई।
उन्होंने आगे कहा, “भारतीय डिजाइन उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है, फिर भी भारतीय डिजाइनरों की कमी है।” उन्होंने कहा, “डिजाइन शिक्षा और विकास को बढ़ावा देने के लिए मैं एक नए National Institute of Design की स्थापना का प्रस्ताव रखती हूं।”
पढ़ें :- यूपी की जनता को एक बार फिर "सपनों का अमृत" पिलाया गया...योगी सरकार के बजट पर शिवपाल यादव का निशाना
बजट 2026 में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अनाउंसमेंट्स
ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब्सः सरकार ने एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ABGC) के लिए खास Content Creator Labs बनाने का फैसला किया है। इसका मकसद नए क्रिएटर्स को बढ़ावा देना और उन्हें आधुनिक सुविधाएं देना है।