Budget 2026: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्त वर्ष 2026—27 का बजट पेश किया। इस बजट में महिलाओं, गरीब छात्रों और उद्योगों, चिकित्सा पर काफी फोकस किया गया है। इसमें आयकर दाताओं के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया। हालांकि, कैंसर जैसी बीमारियों की दवाइयां सस्ती कर दी गई हैं। बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कहा कि ‘सुधार एक्सप्रेस’ अपनी राह पर है और सरकार इस गति को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय और वर्ग को संसाधनों, सुविधाओं एवं अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो।’’
पढ़ें :- Budget 2026 : यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की बल्ले-बल्ले, कंटेंट क्रिएटर्स पर मोदी सरकार ने लुटाए करोड़ों रुपये
बजट को पेश करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि वृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और युवा तक पहुंचे। एसटी, श्रम संहिता एवं गुणवत्ता नियंत्रण आदेश सहित कई सुधार 15 अगस्त से लागू किए जा चुके हैं। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘ सुधारों की रफ्तार तेज है और यह सिलसिला जारी रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि सरकार का कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को गति देना और उसे बनाए रखना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि गरीब, वंचित और पिछड़े लोगों पर ध्यान देना सरकार का संकल्प है।
आइए जानते हैं बजट में क्या-क्या होगा सस्ता?
ये दवाएं होंगी सस्ती
आम लोगों के लिए बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती होंगी। इससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इन कदमों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी, बल्कि खेल और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
स्मार्टफोन और टैबलेट हो सकते हैं सस्ते
मेक-इन-इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में कमी आने की संभावना है। सरकार के इस कदम से न केवल घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी किफायती दरों पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
पढ़ें :- Budget 2026 : सीएम योगी बोले- हर वर्ग के लोगों का रखा गया ध्यान , बजट में नए व विकसित भारत की साफ दिखती है संकल्पना
खेल इक्विपमेंट पर फोकस
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2026-27 में खेल इक्विपमेंट को अधिक किफायती बनाने का प्रस्ताव किया गया है, जिससे युवाओं और खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसका मतलब है कि इस बजट के बाद मार्केट में खेल कूद के सामान अब सस्ते हो जाएंगे।