Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, चार को बचाया, मलबा हटाने का काम जारी

दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, चार को बचाया, मलबा हटाने का काम जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली जहांगीरपुरी औद्योगिक क्षेत्र (Jahangirpuri Industrial Area) में शुक्रवार दोपहर एक इमारत भरभराकर गिर गई। दिल्ली दमकल विभाग (Delhi Fire Department) ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और दमकल की पांच गाड़ियां वहां पहुंच गई हैं। दमकल कर्मियों ने अन्य सिविक एजेंसी के कर्मचारियों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- पंजाब में मचा सियासी बवाल: सीएम भगवंत मान ने लिया अपने मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, सुसाइड वीडियो में आया था नाम

एक महिला को मलबे से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि मलबे के नीचे और भी लोग फंसे हो सकते हैं। जिन्हें निकालने का काम किया जा रहा है।

Advertisement