यूपी के हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर बुलडोजर से तोड़फोड़ करने वाले जेसीबी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
पढ़ें :- CISCE Board Result 2026 : प्रखर सिंह 12वीं में 99.25 फीसदी अंक हासिल कर लखनऊ शहर का बढ़ाया मान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर मंगलवार को सुबह एक बुलडोजर पहुंचा तो टोल कर्मी ने बुलडोजर चालक से टोल मांगा। इस दौरान टोलकर्मी और बुलडोजर चालक में बहस हो गई। बुलडोजर चालक ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करना शुरु कर दिया।
टोल टैक्स माँगा गया तो बुलडोज़र के पंजे से टोल बूथ पर ही हमला कर दिया। फिर क्या था, अगले वीडियो में पुलिस ने भी रिटर्न गिफ्ट दे दिया। घटना हापुड़ की है। pic.twitter.com/JNNQkqzzA9
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) June 11, 2024
पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में
आरोपी बुलडोजर चालक ने इसके बाद टोल पर अपने बुलडोजर उत्पात मचाना शुरू कर दिया और टोल बूथ पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे वो टोल बूथ के कैबिन की दीवारें और शीशे तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने कैबिनेट से आगे लगी दीवारों को भी ढहा दिया। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि टोल पर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी चालक धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेसीबी मालिक की तहरीर पर आरोपी धीरज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही जेसीबी को भी सीज कर दिया गया है।