Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. War 2 Trailer: ताबड़तोड़ चलतीं गोलियां और हर तरफ खून-खराबा,ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर में जबरदस्त होगी टक्कर

War 2 Trailer: ताबड़तोड़ चलतीं गोलियां और हर तरफ खून-खराबा,ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर में जबरदस्त होगी टक्कर

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म ‘वार2’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म का फैंस बेहद इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन काफी इंतज़ार के बाद आज फैंस का सपना थोड़ा सा पूरा हुआ है। बता दें की 25 जुलाई यानि आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म 14 अगस्त  को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस  फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि फिल्म को भी काफी प्यार मिलेगा।

पढ़ें :- रील वाले को देख के भड़का रियल ‘जमील जमाली’: पहले खुद से प्रेरित बता रहे थे किरदार

फिल्म ‘वॉर 2’ के ट्रेलर पर फिदा फैंस

ऋतिक रोशन ,जूनियर एनटीआर और किराया आडवानी के फैंस को जिस समय का इंतजार था वो आ गया है।  फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।  ट्रेलर में दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिल रही है। वहीं, दिलचस्प बात ये है कि फिल्म की एक्ट्रेस ने अपने धांसू एक्शन सीन से फैंस का ध्यान खींचा है।  कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिल्म ‘वॉर 2’ में जमकर एक्शन देखने को मिलने वाला है।  वहीं, ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के बीच रोमांटिक सीन ने फैंस का आकर्षित किया है।

 फिल्म ‘वॉर 2’ का इतना है बजट

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं।  फिल्म ‘वॉर 2’ का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

पढ़ें :- OnlyFans के संस्थापक की मौत के बाद कौन संभालेगा 45,000 करोड़ रुपये का एडल्ट कॉन्टेंट का 'साम्राज्य'? कैसे काम करती है कंपनी?

 

 

 

 

 

पढ़ें :- OnlyFans के संस्थापक लियोनिड राडविंस्की का 43 साल की उम्र में निधन, जानें कैसे गई जान?
Advertisement