Burkina Faso Al-Qaeda : अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के बार्सालोघो शहर (Barsalogho city) में आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों ने कथित तौर सौकड़ों लोगों का कत्लेआम मचा दिया है। खबरों के अनुसार, 24 अगस्त को बार्सालोघो के बाहरी इलाके में ग्रामीणों पर आतंकियों ने चंद घंटे में 600 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बार्सालोघो में हुए इस नरसंहार ने की घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। पश्चिम अफ्रीकी देश के इतिहास में सबसे खतरनाक हमलों में से इसे एक बताया जा रहा है।
पढ़ें :- US Israel Iran War : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया एयरस्ट्रइक, चार लोगों की मौके पर ही मौत
खबरों के अनुसार, बार्सालोघो के ग्रामीण लोग सेना के आदेश पर नगर की रक्षा के लिए खाइयां खोद रहे थे, लेकिन अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (JNIM) ने ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 600 से अधिक स्थानीय लोग मारे गए। मौजूदा समय में बुर्किनो फासो अलकायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े विद्रोहियों के आतंकवादी आंदोलन से जूझ रहा है। हमले में ज्यादातर पीड़ित महिलाएं और बच्चे थे।
अल-कायदा ने मचाया कत्लेआम
खबरों के अनुसार,आंतकवादी हमले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकवादी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बार्सालोघो के बाहरी इलाके में घुस आए। हमले के बाद अब मृतकों को दफनाने के लिए जमीन कम पड़ गई है। पश्चिम अफ्रीकी देश के इतिहास में सबसे भयानक हमलों में से एक था, जो 2015 में पड़ोसी देश माली के अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े विद्रोहियों द्वारा छेड़े गए आतंकवादी आंदोलन से जूझ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने लगभग 200 लोगों की मौत का अनुमान लगाया था, लेकिन आतंकवादी समूह ने एक बयान में कहा कि उसने लगभग 300 ‘लड़ाकों’ को मार डाला है। हालांकि सीएनएन ने बताया कि हमले में 600 से अधिक लोग मारे गए।