Buttermilk in summer : गर्मियों के मौसम में तपने वाली गर्मी और भीषण लू शरीर को झुलसा देती है। गर्मी के इस प्रचंड रूप में तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में तरोताजा और फिट रहने के लिए पारंपरिक ड्रिंक, मूड और स्वास्थ्य को बनाए रखते है। ये पेय चुस्ती और फुर्ती से दिन भर की भागदौड़ के बाद भी Energy Label में कमी नहीं आने देता है। सदियों से Buttermilk को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। आइए गर्मियों के मौसम में Medicinal properties से भरपूर इस ड्रिंक को पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
पढ़ें :- Healthy Recipes : एक ही नाश्ता खाकर हो गये हैं परेशान तो जान लीजिए झटपट बनने वाली ये रेसिपी
छाछ यानी मट्ठा यानी बटरमिल्क पीने से आपकी स्वास्थ्य पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। यह एक प्राकृतिक और electrolyte-rich beverage है जो पसीने के माध्यम से खोए हुए तरल पदार्थों की पूर्ति करने में मदद करता है, तथा आपको गर्मी में हाइड्रेटेड रखता है।
विटामिन्स : पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए छाछ का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा मट्ठा पीने से आपकी बॉडी को ठंडक मिलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छाछ में विटामिन्स, कैल्शियम और प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
एनर्जेटिक: छाछ में पाए जाने वाले तत्व आपकी Fatigue and Weakness को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। छाछ पीकर आप पूरे दिन Energetic महसूस कर पाएंगे।