Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. By-elections 2022: आखिर आजमगढ़ में चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं गए अखिलेश यादव? जानिए कारण

By-elections 2022: आखिर आजमगढ़ में चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं गए अखिलेश यादव? जानिए कारण

By शिव मौर्या 
Updated Date

By-elections 2022: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट रामपुर और आजमगढ़ में उपचुनाव होना है। मंगलवार यहां पर प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक देंगी। भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी आजमगढ़ में चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी रामपुर और आजमगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोनों जगहों में से कहीं भी चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे। आजमगढ़ में तो अब सबसे ज्यादा चर्चा अखिलेश यादव के प्रचार से दूर रहने को लेकर ही हो रही है। दरअसल, पिछली बार चुनाव में आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी लेकिन इस बार वो चुनाव प्रचार में नहीं गए।

ऐसे में कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। भाजपा नेता इसको लेकर लगातर अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। एक तरफ कहा जा रहा है कि सपा प्रमुख दोनों सीटों को जीतने को लेकर आश्वस्त हैं तो दूसरी तरफ इसे उनके ओवर कॉन्फिडेट से भी जोड़ा जा रहा है।

बता दें कि, सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बसपा ने गुड्डू जमाली को प्रत्याशी बनाया है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement