Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. BYD Plug-in Hybrid SUV : BYD भारत में पेश करेगी आनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV , इलेक्ट्रिक कारों की रेस में नया मोड़

BYD Plug-in Hybrid SUV : BYD भारत में पेश करेगी आनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV , इलेक्ट्रिक कारों की रेस में नया मोड़

By अनूप कुमार 
Updated Date

BYD Plug-in Hybrid SUV :  दुनिया में तेजी से बदलती उर्जा परिस्थितियों के बीच वाहन निर्माता कंपनियों ने भी कमर कस लिया है। इसी क्रम में दुनिया की दिग्गज चीनी ऑटो कंपनी ने भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV पेश करने की तैयारी कर रही है। लंबी इलेक्ट्रिक रेंज, पेट्रोल बैकअप और प्रीमियम फीचर्स वाली यह SUV भारतीय बाजार में नयी हलचल पैदा कर सकती है। कंपनी 9 जून को भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV पेश करने जा रही है।

पढ़ें :- जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ 4x4 SUV, नई महिंद्रा थार से लेकर छोटी लैंड क्रूजर तक

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मॉडल उन ग्राहकों को टारगेट करेगा जो इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का फायदा तो चाहते हैं, लेकिन लंबी दूरी और Charging Infrastructure को लेकर अभी भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।

BYD की यह नयी पेशकश कंपनी की बड़ी रणनीतिक चाल मानी जा रही है। प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि रोजमर्रा की छोटी दूरी बैटरी मोड पर पूरी की जा सकती है, जबकि लंबी दूरी पर Petrol Engine Support देता है। इससे रेंज एंग्जायटी काफी कम हो जाती है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि भारत जैसे बाजार में जहां चार्जिंग नेटवर्क अभी तेजी से विकसित हो रहा है, वहां Hybrid Technology कई ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है।

 मजबूत दावेदार
कंपनी ने अभी मॉडल का नाम आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स और टेस्टिंग यूनिट्स को देखते हुए BYD Sealion 6 PHEV सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. यह SUV पहले भी Auto Expo और कई प्राइवेट शोकेस में दिखाई जा चुकी है।

पढ़ें :- 85 फीसदी एथेनॉल पर दौड़ेगा होंडा का ये स्कूटर, कंपनी ने उठाया पर्दा, जानिए खासियत

Sealion 6 में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है। इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव वेरिएंट में करीब 218 bhp पावर और लगभग 140 किलोमीटर तक की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज मिल सकती है। वहीं टॉप AWD टर्बो वेरिएंट में पावर आउटपुट 344 bhp तक जा सकता है।

BYD की मौजूदा EV लाइनअप पहले ही टेक्नोलॉजी और बैटरी एफिशिएंसी के लिए चर्चा में रही है।

 

Advertisement