Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bye-elections: बिहार की बोचहां सीट पर आरजेडी ने किया कब्जा, भाजपा सभी जगह हुई पीछे

Bye-elections: बिहार की बोचहां सीट पर आरजेडी ने किया कब्जा, भाजपा सभी जगह हुई पीछे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bye-elections: बिहार के बोचहां, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में हुए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बिहार की बोचहां (सुरक्षित) सीट पर आरजेडी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बंगाल में भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

पढ़ें :- RJD और कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की : PM मोदी

यहां पर तृणमूल कांग्रेस दोनों ही सीटों काफी आगे चल रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। महाराष्ट्र में भी उसे फिलहाल बढ़त हासिल है। बता दें कि, बिहार के बोचहां सीट पर उपचुनाव में आरजेडी ने शानदार जीत हासिल की है।

आरजेडी के अमर पासवान ने बीजेपी की बेबी कुमारी को 35 हजार से अधिक मतों से हराया है। अमर पासवान को 82562, बेबी कुमारी को 45909 और वीआईपी की गीता कुमारी को 29279 वोट मिले हैं।

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि, बोचहां के जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद। विधानसभा उपचुनाव में बेरोजगारी,महंगाई एवं बदहाल शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन सरकार तथा अवसरवादी NDA ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है।

Advertisement