जयपुर। राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पिछले ढाई दिन से पानी की टंकी पर दो युवक चढ़े थे। इनको मनाने के लिए राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा (Cabinet Minister Dr. Kirori Lal Meena) दौसा से उपचुनाव का प्रचार छोड़कर जयपुर पहुंचे हैं।
पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई
Video-SI भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग को लेकर दो दिन से जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े युवकों ने धरना खत्म कर दिया है। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के समझाने पर दोनों युवक उनके साथ नीचे उतर आए। pic.twitter.com/aj4C7IFhtb
— santosh singh (@SantoshGaharwar) November 12, 2024
यहां उन्होंने माइक के माध्यम से युवाओं के साथ बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन ठीक से आवाज नहीं पहुंचने के कारण एक रस्सी के माध्यम से पॉलिथीन बैग में संदेश लिखकर भेजा गया, जिसमें डॉ. मीणा ने लड़कों को पानी पीने की बात पर मनाया और पानी की बोतल उनके पास पहुंचाई।
पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
इसके बाद में वहां मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर डॉ. मीणा ने बीच का रास्ता निकालने की बात कही। उन्होंने खुद टंकी पर चढ़कर युवाओं को नीचे उतरने की बात की। फिलहाल युवाओं ने SI भर्ती परीक्षा 2021 (SI Recruitment Exam 2021) को रद्द करने की मांग को लेकर दो दिन से जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े युवकों ने धरना खत्म कर दिया है। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के समझाने पर दोनों युवक उनके साथ नीचे उतर आए।