संतकबीरनगर। निषाद पार्टी (Nishad Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) पर रविवार की देर रात संतकबीरनगर जिले (Sant Kabir Nagar Districts) मगहर चौकी क्षेत्र (Maghar Chowki Area) के मोहम्मदपुर कठार गांव (Mohammadpur Kathar Village) में आयोजित शादी समारोह में कुछ लोगो ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वहां पर मौजूद समर्थक व सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
जहां उनका इलाज हुआ। संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव ऊर्फ कवि, दुर्गविजय यादव, अभिषेक यादव पीएसी सिपाही, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, सुभाष यादव, दुर्ग विजय यादव एवं कई अन्य अज्ञात के खिलाफ मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही चार नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्ताकर लिया है।
सोमवार की सुबह पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना है कि दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। घटना के बाद बेटे सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सरवन निषाद समेत अन्य पार्टी के लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री धरने पर बैठे थे।