नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में भाजपा (BJP) की बंपर जीत के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के विदेश दौरे से लौटने के बाद शपथ ग्रहण समारोह (Oath Taking Ceremony) होगा, लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर माथापच्ची चल रही है। अब खबर आ रही है कि भाजपा आलाकमान दिल्ली की कमान किसी महिला विधायक को सौंप सकता है। ऐसे आइए जानते हैं मुख्यमंत्री की दौड़ में कौन-कौन महिला विधायक हैं?
पढ़ें :- स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का बड़ा संदेश, बोले-सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा
उपमुख्यमंत्री बना सकती है भाजपा
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव नवनिर्वाचित विधायकों में से ही किया जाएगा। इसमें कोई महिला विधायक भी मुख्यमंत्री का चेहरा बन सकती है। इसके अलावा भाजपा ऐसे उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति पर भी विचार कर रही है जो कम प्रतिनिधित्व वाली पृष्ठभूमि से आता हो। इसके अलावा, नए मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलितों का मजबूत प्रतिनिधित्व देखे जाने की भी उम्मीद की जा रही है।
संभावित मुख्यमंत्री चेहरे कौन?
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में भाजपा के विजयी उम्मीदवारों में 4 महिला विधायकों ने महत्वपूर्ण अंतर से अपनी सीट सुरक्षित की। इनमें पहला नाम शालीमार बाग से चुनाव लड़ने वाली रेखा गुप्ता हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। रेखा को चुनाव में कुल 68,200 वोट मिले थे। यह जीत क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ की ओर इशारा करती है। ऐसे में उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।
पढ़ें :- रांची में छात्र आंदोलन का असर, बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से वैकल्पिक मार्ग से गुजरा काफिला
भाजपा की चुनाव में जीत दर्ज करने वाली दूसरी महिला विधायक शिखा रॉय हैं। वह ग्रेटर कैलाश सीट पर AAP के दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज को 3,188 वोटों के अंतर से पटखनी देते हुए विधानसभा पहुंची हैं। उन्हें कुल 49,594 वोट मिले थे। भारद्वाज पर उनकी जीत इस बात का सबूत है कि वह राजनीति के दांव-पेंच अच्छी तरह समझती हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि भाजपा उनके नाम पर भी विचार कर सकती है।
भाजपा की ओर से चुनाव जीतने वाली तीसरी महिला उम्मीदवार पूनम शर्मा हैं। उन्होंने वजीरपुर सीट से चुनाव लड़ा था और शानदार प्रदर्शन करते हुए AAP नेता राजेश गुप्ता को 11,425 वोटों के अंतर से धूल चटा दी। चुनाव में पूनम कुल 54,721 वोट हासिल करने में सफल रही हैं। 40 वर्षीय पूनम 12वीं पास हैं और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। ऐसे में उनकी बेदाग छवि उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा सकती है।
भाजपा की ओर से चुनाव जीतने वाली चौथी महिला नीलम पहलवान हैं। उन्होंने जाटलैंड की नजफगढ़ सीट से चुनाव लड़ा और AAP नेता तरुण कुमार को 29,009 वोटों के बड़े अंतर से हराकर विधानसभा तक का रास्ता तय कर लिया। नीलम को चुनाव में कुल 1,01,708 वोट मिले हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में उनकी छवि का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में भाजपा नए चेहरे के रूप में उन पर भी दांव खेल सकती है।
अब तक ये नाम थे चर्चा में
भाजपा के चुनाव जीतने के बाद अब तक मुख्यमंत्री के लिए 5 नामों पर ही चर्चा चल रही थी। इनमें पहले नंबर पर प्रवेश वर्मा हैं, जिन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को धूल चटाई है। इसी तरह, ब्राह्मण चेहरे के रूप में सतीश उपाध्याय, पंजाबी चेहरे के रूप में आशीष सूद, वैश्य समाज के प्रतिनिधित्व को देखते हुए जितेंद्र महाजन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Delhi BJP President Virendra Sachdeva) के नाम पर भी चर्चा हुई है।
पढ़ें :- CM योगी ने विधानसभा में किया ध्वजारोहण, प्रदेश वासियों की दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
दिल्ली विधानसभा चुनाव का ये है आंकड़ा
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। AAP केवल 22 सीटें ही जीत पाई और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से चूक गई। इसे भाजपा की बड़ी जीत माना जा रहा है।