Champion Vaibhav Sooryavanshi’s dance Video: आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से मात देकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, भारत की छठी ख़िताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वैभव अपने साथी खिलाड़ियों के साथ भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- आज भारत हारकर भी पहुंच जाएगा सेमी-फाइनल में! कोई करिश्मा ही बचा पाएगा पाकिस्तान की इज्जत
भारतीय ड्रेसिंग रूम में जीत के जश्न का 29 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की शुरुआत में बिहार से आने वाले वैभव सूर्यवंशी को ये कहते सुना जा सकता है कि ” पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा है guys, अभी भोजपुरी लगेगा। इसके बाद वैभव अपने साथियों के साथ “सॉरी-सॉरी कह ताडू” गाने पर डांस करने लगते हैं। 14 साल वैभव को अपने साथी खिलाड़ियों के साथ नाचते और गाते, मस्ती भरे अंदाज में देखकर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि फाइनल में भारत की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों को धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रनों पर सिमट गयी। फाइनल में वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।