Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. कप्तान सूर्या की गलती टीम इंडिया को पड़ ना जाए भारी! अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच बारिश में धुला तो समझो खेल खत्म

कप्तान सूर्या की गलती टीम इंडिया को पड़ ना जाए भारी! अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच बारिश में धुला तो समझो खेल खत्म

By Abhimanyu 
Updated Date

India vs West Indies Super 8 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए गुरुवार का दिन बेहद शानदार रहा। जहां साउथ अफ्रीका की जीत ने मेजबान को सेमी-फाइनल की रेस में वापसी करा दी। फिर शाम को भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो का मैच अपने नाम कर लिया। लेकिन, जिम्बाब्वे के खिलाफ कप्तान सूर्य कुमार यादव का एक्सपेरिमेंट आगे चलकर टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी

दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों की जीत के बाद भारत के नेट रनरेट में बड़ा सुधार हुआ है, लेकिन ये अभी भी वेस्ट इंडीज की तुलना में खराब है। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर 107 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। फिर भी उसका नेट रनरेट +1.791 है, जबकि भारत का नेट रनरेट फिलहाल -0.100 है। अगर भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ इससे बड़ी जीत दर्ज करता तो उसका नेट रनरेट बेहतर हो सकता था। ये नेट रनरेट अंत में निर्णायक साबित हो सकता है और भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

कप्तान सूर्या के फैसले ने काम किया खराब

भारत ने जिम्बाब्वे 257 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे हासिल करना बेहद मुश्किल था और भारत की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। ऐसे में कप्तान सूर्य कुमार यादव ने एक बड़ा एक्सपेरिमेंट किया, जो जीत के अंतर को कम करने में बड़ी वजह बना। ये फैसला था शिवम दुबे से गेंदबाजी करवाना। दुबे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ दो ओवर डाले और एक विकेट अपने नाम किया, लेकिन 46 रन लूटा दिये। हालांकि, पांड्या और बुमराह के एक-एक ओवर बचे थे और दोनों सधी हुई गेंदबाजी की थी।

कोलकाता में मैच रद्द हुआ तो भारत होगा बाहर

पढ़ें :- शिवम दुबे छिपकर 3rd AC में ट्रेन से कर रहे थे सफर, जब TC ने पूछा 'ये वही क्रिकेटर हैं?' जानें- फिर क्या हुआ

सुपर 8 ग्रुप- 1 के मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो साउथ अफ्रीका पहले, वेस्ट इंडीज दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है। भारत और वेस्टइंडीज के बराबर पॉइंट्स हैं, लेकिन वेस्ट इंडीज का नेट रनरेट भारत की तुलना में अच्छा है, इसलिए वे ऊपर हैं। अगर 1 मार्च को कोलकाता में खेला जाने वाला मैच किसी वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों 1-1 पॉइंट्स बांट दिये जाएंगे और दोनों टीमें के नेट रनरेट में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे में वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

Advertisement