Caribbean Sea earthquake : यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, शनिवार को केमैन द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। कुछ द्वीपों और देशों ने सुनामी की स्थिति में तटरेखा के पास रहने वाले लोगों से अंतर्देशीय क्षेत्रों में चले जाने का आग्रह किया।यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 6:23 बजे समुद्र के बीच में आया और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका केंद्र केमैन द्वीप में जॉर्ज टाउन से 130 मील (209 किलोमीटर) दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था। यूएस नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर (US National Tsunami Warning Center) ने कहा कि यूएस मेनलैंड के लिए कोई सुनामी अलर्ट नहीं है, लेकिन प्यूर्टो रिको और यूएस वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी एडवाइजरी जारी की, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।
पढ़ें :- US War Powers Act : अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप की घेराबंदी के लिए बिछाया ‘कानूनी जाल’, 15 दिनों के अंदर सेना वापस बुलाने के अलावा नहीं बचेगा कोई चारा
यह भूकंप कैरेबियन सागर में उत्तरी अमेरिकी और कैरेबियन टेक्टोनिक प्लेटों (Caribbean tectonic plates) के बीच की सीमा के पास था। हालांकि भूकंप बहुत बड़ा था, लेकिन अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं मिली है।
नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एसोसिएशन (National Oceanic and Atmospheric Association) ने अधिकांश प्रमुख कैरेबियाई देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसमें प्यूर्टो रिको, यूएस वर्जिन आइलैंड्स, बहामास, बेलीज और होंडुरास शामिल हैं।