Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Casting Couch: कास्टिंग काउच को लेकर बोले इम्तियाज अली, कहा- कॉम्प्रोमाइज कर लेगी उसे…

Casting Couch: कास्टिंग काउच को लेकर बोले इम्तियाज अली, कहा- कॉम्प्रोमाइज कर लेगी उसे…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Casting Couch: हर दिन कोई नई एक्ट्रेस अपना कास्टिंग काउच (casting couch) एक्सपीरियंस शेयर करती है, जिसे सुनकर लोगों की रूह तक कांप जाती है. अब बॉलीवुड में फैले कास्टिंग काउच पर मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने चुप्पी तोड़ी है.

पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट

उन्होंने एक इवेंट में बताया कि कास्टिंग काउच (Imtiaz Ali) या फिर कॉम्प्रोमाइज के बदले कोई भी आपको काम नहीं देता है. डायरेक्टर इम्तियाज अली ने IFFI के इवेंट में कास्टिंग काउच पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘मैं पिछले 15-20 सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हूं. मैंने बहुत कुछ सुना है कास्टिंग काउच के बारे में.

जो ये बात कह रहे हैं कि कोई लड़की आती है काम मांगने के लिए उन्हें डर लगता है.’ इम्तियाज अली ने आगे कहा कि जो महिला कॉम्प्रोमाइज की बात पर ना नहीं बोलती उसके काम मिलने के चांस बढ़ते नहीं है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि जो लड़की कॉम्प्रोमाइज कर लेगी उसे वहा रोल पक्का मिल जाएगा.

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

आपको एक्सप्लॉइट करने वाले तो बहुत लोग होते हैं. लेकिन अगर कोई लड़की ना बोलकर अपनी इज्जत करती है तभी कोई दूसरा शख्स भी उसकी इज्जत करता है.’ इसके अलावा इम्तियाज अली ने कहा कि जो इंसान कम्प्रोमाइज करता है, वह अपने करियर से भी कम्प्रोमाइज कर लेता है.

केवल इतना ही नहीं इस इवेंट में इम्तियाज अली ने वुमन सेफ्टी पर भी बातचीत की. उन्होंने करीना कपूर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वी मेट के सेट पर एक्ट्रेस पूरी तरह से सेफ थीं. उन्होंने याद करते हुए बताया कि कैसे ट्रेन वाले सीन के दौरान जब लाइटमैन ने कहा कि यहां लाइट सही नहीं, उस दौरान करीना बर्थ पर लेटी थीं. उन्होंने कहा, ‘मैंने करीना से कहा कि आप यहां से जाओ, जब लाइट्स ठीक हो जाएंगी तो आप वापस लेट जाना. लेकिन उन्होंने कहा कि आप पर्दा लगा दीजिए और लाइटमैन लाइट्स ठीक कर देंगे.’

Advertisement