Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CBSE Board 10th Result : सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां करें चेक रिजल्ट

CBSE Board 10th Result : सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां करें चेक रिजल्ट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल करीब 39 लाख स्टूडेंट्स ने और 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा दी हैं। इन सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। हाई स्कूल के छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

पढ़ें :- साउथ अभिनेत्री 'कृति शेट्टी' को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे 'रोहित शेट्टी', फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू

छात्र cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, 10वीं के स्कोर डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध हैं। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके सीबीएसई परिणाम देख सकेंगे।

सीबीएसई ने नहीं जारी की टॉपरों की लिस्ट

CBSE 12th Result 2024 Live : सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए इस वर्ष भी टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की है।  पिछले वर्ष भी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी। स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी गई थी।

सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम सीधा लिंक

पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग

सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम कैसे जांचें?

सीबीएसई परिणाम वेबसाइट cbseresults.nic.in खोलें।

आवश्यकतानुसार कक्षा 10/कक्षा 12 के परिणाम पर जाएं।

अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

लॉग इन करें और अपने अंक जांचें।

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। लगभग 39 लाख उम्मीदवार कक्षा 10, 12 की अंतिम परीक्षा देने के लिए पात्र थे।

Advertisement