Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CBSE Result 2022 : डीपीएस बुलंदशहर की छात्रा तान्या सिंह 500 में से 500 अंक किए हासिल, बनी टॉपर

CBSE Result 2022 : डीपीएस बुलंदशहर की छात्रा तान्या सिंह 500 में से 500 अंक किए हासिल, बनी टॉपर

By संतोष सिंह 
Updated Date

CBSE Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड( CBSE) ने कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

छात्र अपने खातों में लॉग इन करके डिजिलॉकर पर सीबीएसई ( CBSE)  परिणाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2022 की जांच के तरीकों की जांच करें। नवोदय विद्यालय के 98.93 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस साल कुल पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का परिणाम 97.04 फीसदी रहा है। 92.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

वहीं, सीबीएसई ( CBSE) के परिणाम में बुलंदशहर डीपीएस (Bulandshahr DPS) की छात्रा  तान्या सिंह ने टॉप किया है। तान्या ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण
Advertisement