Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CBSE Result 2025 : सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

CBSE Result 2025 : सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

By santosh singh 
Updated Date

CBSE Results 2025: सीबीएसई (CBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। इस बार करीब 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। सभी छात्रों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। CBSE बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच आयोजित कराई थी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

अब रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर की जरूरत होगी। CBSE के नियमों के मुताबिक, हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है, जिसमें इंटरनल असेसमेंट और बोर्ड एग्जाम दोनों शामिल हैं। अगर किसी छात्र को अपने मार्क्स पर भरोसा नहीं हो तो वह रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर सकता है।

कैसे देखें CBSE 10 वीं का रिजल्ट?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि भरें।

सबमिट करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।

चाहें तो रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट?

अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो SMS के जरिए भी रिजल्ट हासिल किया जा सकता है। SMS फॉर्मेट: CBSE10 <स्पेस> रोल नंबर <स्पेस> डेट ऑफ बर्थ <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> सेंटर नंबर

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

इसे 7738299899 नंबर पर भेज दें. जवाब में आपका रिजल्ट आ जाएगा।

छात्र अपने CBSE 10वीं के नतीजे DigiLocker, UMANG App और IVRS सेवा के जरिए भी चेक कर सकते हैं। IVRS के लिए आपको 24300699 नंबर पर कॉल करना होगा (अपने इलाके का STD कोड पहले जोड़ें)।

मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया

मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 20 मई से 24 मई 2025 के बीच चलेगी।  इसके लिए फीस ₹500 प्रति विषय है। रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन 6 जून 2025 से शुरू होंगे और फीस ₹100 प्रति विषय होगी।रीचेकिंग/रीवैल्यूएशन का रिजल्ट 27 जून 2025 को आने की उम्मीद है।

 

Advertisement