Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. राजस्थान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की एंट्री से पहले सियासी बवाल के आसार

राजस्थान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की एंट्री से पहले सियासी बवाल के आसार

By शिव मौर्या 
Updated Date
नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में सियासी उठापटक थम नहीं रही है। इस बीच  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) की एंट्री होने जा रही है। यह यात्रा 18-19 दिसंबर तक राजस्थान में ही रहेगी।
इससे पहले यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के मतभेद खत्म होते नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, वहां पर जल्द ही सियासी बवाल बढ़ सकता है।
दरअसल, यात्रा की एंट्री से पहले राज्य में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। एंट्री प्वॉइंट पर राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट की तस्वीरोंं के पोस्टर नजर आने लगे हैं। यही नहीं, उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह जमकर राहुल गांधी की इस यात्रा का प्रचार कर रहे हैं।
पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता
Advertisement