Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां पर भाजपा ने मेयर का चुनाव जीत लिया है। भाजपा प्रत्याशी मनोज सोनकर ने बड़ा उलटफेर करते हुए ये जीत हासिल की है। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस का समर्थन हासिल था।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
इसके बाद भी उनकी हार हुई। ऐसे में चुनाव में भाजपा ने बड़ा खेल करते हुए यह सीट अपने नाम कर ली। हालांकि, चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही जीत का दावा कर रहे थे। बता दें कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार को 16 वोट मिले। वहीं आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 12 वोट हासिल किए। वहीं 8 वोट रद्द कर दिया गया।