Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3: ISRO को मिली बड़ी कामयाबी, चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित

Chandrayaan-3: ISRO को मिली बड़ी कामयाबी, चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 22 दिनों के सफर के बाद चंद्रयान—3 आज शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है। अब 6 अगस्त 2023 को रात करीब 11 बजे चंद्रयान की ऑर्बिट को कम किया जाएगा। लैंडिंग से पहले चंद्रयान अब 4 बार अपनी ऑर्बिट बदलेगा।

पढ़ें :- भारत के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक व पूर्व ISRO अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन का निधन, बेंगलुरु में ली अंतिम सांस
पढ़ें :- ISRO की बड़ी कामयाबी, रॉकेट मोटर बनाने के लिए जरूरी प्रोपेलेंट मिक्सर विकसित करने में पाई सफलता

इसरो ने ट्वीट किया, यह चंद्रयान-3 है। मैं अभी लूनर ग्रैविटी फील कर रहा हूं। चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है। पेरिल्यून में रेट्रो-बर्निंग का कमांड मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX), बेंगलुरु से दिया गया था। अगला ऑपरेशन-रिडक्शन ऑफ ऑर्बिट-6 अगस्त, 2023 को लगभग रात 11 बजे निर्धारित है।

Advertisement