नई दिल्ली। भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है, जो अब तक अनछुआ था। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग ने दुनिया को भारत के आगे झुकने पर मजबूर कर दिया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इस रिकॉर्ड के साथ ही एक और नया रिकॉर्ड बना है।
पढ़ें :- भारत के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक व पूर्व ISRO अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन का निधन, बेंगलुरु में ली अंतिम सांस
ISRO के यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग को 80 लाख से अधिक लोग लाइव देख रहे थे जो कि एक रिकॉर्ड है। लाइव स्ट्रीमिंग में सबसे ज्यादा यूजर्स हासिल करने वाला इसरो का चैनल दुनिया का पहला ऐसा चैनल बन गया है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले इसरो के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.68 मिलियन यानी करीब 26 लाख थी जो कि अब सफल लैंडिंग के बाद 35 लाख हो गई है। औसत देखें तो महज एक घंटे की लाइव में इसरो के चैनल से करीब 10 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। आज हम आपको पांच ऐसे यूट्यूब चैनल के बारे में बताएंगे जिनपर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सबसे ज्यादा व्यूज आए हैं।
ISRO
इसरो के आधिकारिक चैनल पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 को किया गया। करीब 1 घंटे 11 मिनट तक चले इस लाइव टेलीकास्ट को रियल टाइम में 80 लाख लोगों ने देखा जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
Casimiro
Casimiro एक स्पैनिश यूट्यूबर हैं जो कि स्पोर्ट्स को लेकर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। 26 जून 2021 को उन्होंने एक लाइव स्ट्रीम किया था जिसे 6.3 मिलियन यानी 63 लाख लोगों ने लाइव देखा था।
TheGrefg
पढ़ें :- ISRO की बड़ी कामयाबी, रॉकेट मोटर बनाने के लिए जरूरी प्रोपेलेंट मिक्सर विकसित करने में पाई सफलता
TheGrefg भी एक स्पैनिश यूट्यूबर हैं जो कि गेमिंग कंटेंट को लेकर वीडियो बनाते हैं। 11 जनवरी 2021 को उन्होंने एक लाइव किया था जिसे रियल टाइम में 2.5 मिलियन यानी 25 लाख लोगों ने लाइव देखा था।
Blackpink
Blackpink के दक्षिण कोरियाई लड़कियों के एक ग्रुप का चैनल है जिस पर पॉप सॉन्ग अपलोड होते हैं। 26 जून 2020 को How You Like That गाने का इस चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया था जिसे 1.9 मिलियन यानी 19 लाख लोगों ने लाइव देखा था।
BTS
BTS भी एक दक्षिण कोरियाई लड़कों के एक बैंड का चैनल है। इस चैनल पर 14 जून 2020 को Bang Bang Con: The Live कंसर्ट का लाइव प्रसारण हुआ था जिसे 1.7 मिलियन यानी 17 लाख लोगों ने लाइव देखा था।
पढ़ें :- Chandrayaan-4 Mission: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-4 के लॉन्च को लेकर दिया बड़ा अपडेट; जानिए मिशन से जुड़ी डिटेल्स