Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3: चांद पर गहरे गड्ढे के पास जब पहुंचा प्रज्ञान रोवर, ISRO ने जारी की तस्वीर

Chandrayaan-3: चांद पर गहरे गड्ढे के पास जब पहुंचा प्रज्ञान रोवर, ISRO ने जारी की तस्वीर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandrayaan-3: चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद रोवर ‘प्रज्ञान’ हर दिन नए अपडेट भेज रहा है। कई चुनौतियों के बीच भी प्रज्ञान रोवर अपने मिशन को अंजाम दे रहा है। इस मिशन को लेकर इसरो की तरफ से भी लगातार अपडेट दिया जा रहा है। इस बीच इसरो ने रोवर के रास्ते में आईं बाधाओं के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, इसके बाद रोवर अपने मिशन में जुट गया है।

पढ़ें :- Miracle On The Moon : इस देश के बेजान पड़े चंद्रयान में लौटी जान, जानें कैसे हुआ ये मुमकिन?

इसरो ने ताजा अपडेट में बताया कि चंद्रमा की सतह पर चल रहे इसके अध्ययन के दौरान ‘प्रज्ञान’ रोवर का सामना चार मीटर व्यास गहरे गड्ढे से हुआ। इसके बाद रोवर को निर्देश भेजे गए। रोवर ने अपना रास्ता बदला और खतरे से बचते हुए नई दिशा में आगे बढ़ गया। यह घटना 27 अगस्त की है। बताया जाता है कि रोवर ऐसा करने में पूरी तरह से सफल रहा। इसरो के मुताबिक अब यह सुरक्षित ढंग से नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

बता दें कि, इसरो ने इससे जुड़ी दो तस्वीरें भी जारी की हैं। पहली तस्वीर में नेविगेशन कैमरे के जरिए यह दिखाई दे रहा है कि रोवर प्रज्ञान की राह में कैसे आगे की तरफ एक बड़ा गड्ढा मौजूद है। रोवर जब अपने स्थान से तीन मीटर आगे चला, तब वहां यह गड्ढा मौजूद था। दूसरी तस्वीर में नेविगेशन कैमरा बता रहा है कि कैसे रोवर ने बाद में रास्ता बदला और अब वह नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

 

पढ़ें :- Chandrayaan-3 : ISRO चीफ एस सोमनाथ ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-प्रज्ञान रोवर फिर से हो सकता है एक्टिव
Advertisement