Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, चल रहीं धूल भरी हवाएं

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, चल रहीं धूल भरी हवाएं

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का ​मिजाज बदल गया है। यहां पर धूप के कारण दिन में काफी गर्मी थी। हालांकि, अब यहां का मौसम बदल गया है। इस बीच धूल भरी हवाएं चलने से राहगीरों को परेशानी जरूर हो रही है।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के कारण लोग परेशान थे। इस बीच शुक्रवार दोपहर मौसम का मिजाज बदल गया। अगले 24 घंटों में दिल्ली में तेज हवा चलने के साथ शाम तक बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को मौसम का रुख बदलेगा और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया था जो सही साबित हो रहा है।

इसके साथ ही शाम तक हल्की बारिश होने की भी संभावना है। अगले 48 घंटों में भी दिल्ली के आसमान में बादल मंडराते रहेंगे और तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी।

 

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Advertisement