ChatGPT Images 2.0 : ओपनएआई ने ChatGPT Images 2.0 पेश किया है, जो इसके इमेज जनरेशन मॉडल का एक Upgraded Version है। इसका मकसद ज़्यादा सटीक और Versatile Visual Output देना है। यह नया सिस्टम मुश्किल इमेज जनरेशन के कामों को संभालने में एक बड़ी तरक्की है, जो कई तरह के एप्लिकेशन्स में बेहतर सटीकता और उपयोगिता देता है।
पढ़ें :- Oppo Reno 16 और Reno 16C 5G कीमत भारत में लॉन्च से पहले लीक, चेक करें आपके बजट में होगा या नहीं
इस प्रकार ChatGPT Images 2.0 के साथ अब एआई इमेज बनाना और आसान और सटीक हो गया है। यह मॉडल कई भाषाओं में टेक्स्ट को सही तरीके से दिखाने में सक्षम है। साथ ही जटिल डिजाइन और स्टाइल को भी बेहतर तरीके से समझता है।
स्मार्ट थिंकिंग फीचर
इस नए मॉडल की एक और खासियत इसका मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट है. अब यूजर हिंदी, जापानी, कोरियन, चाइनीज और बंगाली जैसी भाषाओं में भी इमेज के अंदर टेक्स्ट जनरेट कर सकते हैं. यह केवल अनुवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजाइन के साथ भाषा को सही तरीके से फिट करता है। इसके साथ ही इसमें नया थिंकिंग फीचर जोड़ा गया है।
क्रिएटिव काम और तेज और आसान हो जाएगा
ओपेनएआई ने बताया कि ChatGPT Images 2.0 अब सभी उपयोगकर्ता के लिए चैटजीपीटी, कोडेक्स और एपीआई के जरिए उपलब्ध है। हालांकि एडवांस थिंकिंग फीचर्स केवल प्लस, प्रो और बिजनेस यूजर्स को मिलेंगे। gpt-image-2 मॉडल एपीआई में उपलब्ध है और इसकी कीमत इमेज की क्वालिटी और Resolution के आधार पर तय होती है। इस मॉडल का उपयोग मार्केटिंग डिजाइन, एजुकेशनल कंटेंट, Storytelling and Product Development जैसे कई क्षेत्रों में किया जा सकता है. डेवलपर्स इसे अपने एप्स में इंटीग्रेट कर Automated Image Generationऔर एडिटिंग वर्कफ्लो भी बना सकते हैं, जिससे क्रिएटिव काम और तेज और आसान हो जाएगा।