Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केमिस्ट्री के प्रोफेसर दीपक महस्के लेंगे अमित मालवीय की जगह, चुनावी आंकड़ों के हैं महारथी

केमिस्ट्री के प्रोफेसर दीपक महस्के लेंगे अमित मालवीय की जगह, चुनावी आंकड़ों के हैं महारथी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी राष्ट्रीय टीम में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन (Party President Nitin Nabin) के नेतृत्व वाली इस टीम में बदलाव से आईटी सेल (IT Cell) की टीम भी अछूती नहीं है। आईटी टीम में अमित मालवीय की जगह दीपक महस्के को नया मुखिया बनाया गया है। बात करें दीपक महस्के (Deepak Mahskey) की तो वह अभी तक बेहद लो प्रोफाइल रहे हैं। दीपक, छत्तीसगढ में पॉलिटिकल ऑर्गनाइजर की भूमिका निभा रहे थे। उनके लिए यह बड़ा प्रमोशन है। दीपक महस्के (Deepak Mahskey) के सहयोगी के रूप में, प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव काम करेंगे।

पढ़ें :- आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, जानिए प्रतिमाह कितना वेतन बढ़ाने का किया एलान

महस्के का ऐसा है बैकग्राउंड

वैसे अगर बैकग्राउंड के हिसाब से देखा जाए तो बतौर सोशल मीडिया रणनीतिकार के रूप में महस्के का चयन बीजेपी के लिहाज से यह काफी चौंकाने वाला है। दीपक केमिस्ट्री के प्रोफेसर रहे हैं। उन्होंने एग्रीकल्चर और हार्टीकल्चर में भी काम किया है। इसके अलावा, चुनावी डाटा विश्लेषक के तौर पर भी उनकी भूमिका काफी खास रही है। वह एक पब्लिक सेक्टर कंपनी में बोर्ड डायरेक्टर होने के अलावा, छत्तीसगढ़ सरकार में एक वरिष्ठ पद पर भी हैं। छत्तीसगढ़ में वह भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े हुए हैं।

हॉर्टीकल्चर और ऑर्गेनिक फार्मिंग में अनुभव

1968 में जन्मे महस्के, केमिस्ट्री में एमएससी हैं। इसके अलावा, उन्होंने सीमेंट टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में सर्टिफाइड कोर्स भी कर रखा है। इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड पर मौजूद उनकी प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने अपना करियर एक केमिस्ट्री प्रोफेसर के रूप में शुरू किया। इसके बाद वह एग्रीकल्चर की तरफ चले गए। दीपक महस्के के पास, हॉर्टीकल्चर और ऑर्गेनिक फार्मिंग में तीन दशक का अनुभव है। इसके अलावा उन्होंने कुछ वक्त के लिए सड़क निर्माण का काम भी किया है। हालांकि बाद में उन्होंने पॉलिटिकल और डेटा से जुड़े काम की तरफ रुख कर लिया। ईआईएल की प्रोफाइल के मुताबिक महस्के को डाटा और एनालिसिस में खास रुचि है। खासतौर पर इलेक्टोरल डाटा और गवर्नमेंट बेनिफिशियरी स्कीम में उनका दखल है।

पढ़ें :- कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज अब फिर सपा का 'जंगलराज' नहीं आने देगा: केशव मौर्य

दीपक महस्के की अहम होने वाली है भूमिका

दीपक महस्के की प्रोफेशनल प्रोफाइल के मुताबिक चुनावी आंकड़ों और लाभार्थी योजनाओं के आंकड़ों से जुड़ा उनका काम, भाजपा आईटी सेल के सोशल मीडिया हेड की उनकी नई जिम्मेदारी में अहम भूमिका निभाएगा। माना जा रहा है कि अपनी इन स्किल्स के दम पर वह राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के लिए काफी अहम हो सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तर पर उनके पास सरकार और संगठनों के साथ काम करने का बड़ा अनुभव है। यह भी उनकी नई भूमिका को असरदार बना सकता है।

Advertisement