नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का खिताब दिलाने के बाद कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो उनके सफर के दौरान का है। बीते दिनों धोनी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के साथ फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे। वो फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलने में बिजी थे। इस दौरान उनके साथ जो हुआ, उसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। धोनी खुद सब कुछ देखकर मुस्कुराने लगे।
पढ़ें :- IPL 2025 Playoffs Scenario: तीन टीमें आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब, इस टीम का सफर खत्म!
दरअसल वीडियो गेम में डूबे धोनी के सामने एक एयर होस्टेस ने चॉकलेट्स के भरी ट्रे रख दी। चॉकलेट देखकर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Former Indian captain Mahendra Singh Dhoni) मुस्कुराने लगे। उन्होंने ट्रे से सिर्फ एक चॉकलेट ली और बाकी की लौटा दी। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि होस्टेस उन्हें और चॉकलेट्स के लिए कह रही थीं, मगर धोनी ने मना कर दिया।
खुशी का नहीं रहा ठिकाना
धोनी से मुलाकात के बाद एयर होस्टेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया और लिखा कि वो मानती हैं कि वो खुद की मुस्कान को नहीं रोक सकती थी। सिर्फ पूरी फ्लाइट ही नहीं वो पूरे दिन मुस्कुराती रहीं। एयर होस्टेस निकिता के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि वो धोनी से मिलीं। वो धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं।
धोनी को कहा माय लव
पढ़ें :- CSK vs SRH Pitch Report: आज चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा करो या मरो का मैच, जानिए पिच किसका देगी साथ
निकिता ने आगे कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वो इस तरह धोनी से मिलीं। वो उनके ऑल टाइम क्रश हैं। निकिता ने धोनी को टैग करते हुए आगे लिखा माय लव। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि वो शानदार शख्स हैं. वो काफी विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं.एक बार फिर चेन्नई के कप्तान धोनी ने अपनी मुस्कुराहट से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया।