1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर गिरा सौ साल पुराना पुल, क्रेन से हटाते समय हुआ हादसा

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर गिरा सौ साल पुराना पुल, क्रेन से हटाते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से पांच को जोड़ने वाला सौ साल पुराना पुल हटाते समय क्रेन का वायर टूटने के साथ धमाके के साथ ट्रैक के बीचों बीच जा गिरा। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। ट्रैक के बीच से जा रही पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से पांच को जोड़ने वाला सौ साल पुराना पुल हटाते समय क्रेन का वायर टूटने के साथ धमाके के साथ ट्रैक के बीचों बीच जा गिरा। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। ट्रैक के बीच से जा रही पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

पढ़ें :- Lucknow : पुलिस को चकमा देकर JPNIC सेंटर में घुसे सपा कार्यकर्ता, जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गनीमत थी कि इस दौरान ट्रैक के आस पास कोई मौजूद नहीं था और किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। सूचना पर डीआरएम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। क्रेन से पुल को ट्रैक से हटाकर टुकड़ों में तोड़कर ले जाया गया।

दरअसल, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4 से 5 को जोड़ने के लिए कुछ समय पूर्व नया पुल बना था। इसके बराबर में करीब सौ साल पुराना पुल था। मंगलवारको रेलवे की ओर से प्लेटफार्म नंबर 4 से 5 को जोड़ने वाले पुराने पुल को हटाया जा रहा था।

पुल हटाने का कार्य़ सुचारु रुप से हो सके। इसके लिए रेलवे ने दोपहर साढ़े बारह बजे से साढ़े तीन बजे तक ब्लॉक किया गया था। दोपहर के समय क्रेन ने पुल को हटाकर साइड में रखना शुरु किया तो क्रेन अनियंत्रित हो गई और पुल रेलवे लाइन पर जा गिरा।

पुल के अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन पर गिरने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिससे ट्रैक के बीचोबीच स्थित पानी की पाइपलाइन भी टूट गई। घटना से एक बार को प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है।

पढ़ें :- IND vs WI 3rd T20I Live : आज पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे तीसरा टी20

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...