Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chhath Puja 2021: नहाय खाए के साथ छठ पूजा की हुई शुरुआत, ये है पूजा की विधि

Chhath Puja 2021: नहाय खाए के साथ छठ पूजा की हुई शुरुआत, ये है पूजा की विधि

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chhath Puja Date 2021: लोक आस्था का पर्व छठ पूजा सूर्य देव की आराधना व संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए मनाया जाता है। छठ पूजा के इस त्योहार को हर साल का​र्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस साल छठ पर्व 8 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होकर 11 नवंबर को भोर के अर्ध्य के साथ समाप्त होगा। छठ मैया और सूर्य भगवान का यह मुख्य त्योहार चार दिन चलता है। पूजा से पहले घर की अच्छी तरह साफ-सफाई की जाती है।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

नहाय- खाय
आज यानी 8 नवंबर 2021 को नहाय- खाय किया जा रहा है। नहाय खाय के दिन पूरे घर की साफ- सफाई की जाती है और स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है। इस दिन चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। अगले दिन खरना से व्रत की शुरुआत होती है।

9 नवंबर 2021, मंगलवार (खरना )- खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है. यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 39 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 30 मिनट पर होगा।

10 नवंबर 2021, बुधवार (डूबते सूर्य को अर्घ्य )- इस दिन ही छठ पूजा होती है। इस दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सूर्यादय 6 बजकर 40 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 30 मिनट पर होगा।

11 नवंबर 2021, गुरुवार (उगते सूर्य को अर्घ्य )- छठ पूजा का अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है। इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 41 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 29 मिनट पर होगा।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय
Advertisement