नई दिल्ली। आज के जमाने में सरकारी नौकरी पाना कितना मुश्किल है? ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur) में दो बहनों ने परीक्षा पास करने के लिए जो तरीका अपनाया, वो किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता है। पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) की सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा में ये बहनें इतने हाई-टेक तरीके से नकल कर रही थीं कि सुनने वाले भी हैरान रह गए।
पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
जानें क्या था पूरा प्लान?
रविवार को बिलासपुर के एक स्कूल में PWD की भर्ती परीक्षा चल रही थी। परीक्षा हॉल के अंदर एक बहन, अनुसूर्या, एग्जाम दे रही थी, लेकिन वो अकेली नहीं थी, उसके साथ था एक पूरा हाई-टेक सेटअप।
Sub-engineer परीक्षा में हाईटेक #नकल,
कैमरा लगाकर वॉकी-टॉकी से दे रही थी उत्तर,
युवती रंगेहाथ पकड़ी गई….पढ़ें :- 24 घंटे से ज्यादा इंतजार, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: स्पाइसजेट के खिलाफ लगाए नारे
परीक्षा हॉल में छिपे कैमरे से प्रश्न पत्र की तस्वीरें बाहर ऑटो में बैठी दूसरी युवती को भेज रही थी#मधुशाला_नहीं_पाठशाला_दो #winReno14 #2xReno14 #viralvideo @khurpenchh pic.twitter.com/N0KG93jWFH
— Rakesh Sahu 🆇 (@RkSahug) July 13, 2025
अंदर का जुगाड़: अनुसूर्या ने अपने अंडरगार्मेंट्स में एक छोटा सा जासूसी कैमरा (स्पाई कैमरा) छिपा रखा था। जैसे ही उसे क्वेश्चन पेपर मिला, उसने कैमरे से उसे स्कैन किया और लाइव वीडियो अपनी बहन को भेज दिया।
बाहर का कंट्रोल रूम: परीक्षा सेंटर के बाहर एक ऑटो में उसकी बहन अनुराधा बैठी थी। वो अपने लैपटॉप पर कैमरे से आ रहे क्वेश्चन पेपर को देख रही थी। फिर फटाफट गूगल पर सवालों के जवाब ढूंढकर, एक वॉकी-टॉकी और कान में लगे बेहद छोटे ईयरफोन के जरिए अंदर बैठी अपनी बहन को जवाब बता रही थी। सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा था, लेकिन उनकी एक गलती ने सारा खेल बिगाड़ दिया।
पढ़ें :- Tech Career: 14 हजार में BCA, अब 35 लाख का पैकेज, बिहार के लड़के की ऐसे बदली जिंदगी
ऑटो ड्राइवर ने खोल दी पोल
कहते हैं न कि अपराधी कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है। यहां ये सुराग एक ऑटो ड्राइवर के हाथ लगा। अनुराधा जिस ऑटो में बैठकर यह सब कर रही थी, उसके ड्राइवर को उसकी हरकतों पर शक हुआ। उसने देखा कि लड़की काफी देर से लैपटॉप पर कुछ कर रही है और लगातार ईयरफोन से बात भी कर रही है। ड्राइवर को मामला गड़बड़ लगा। उसने फौरन अपने एक परिचित कांग्रेस की स्टूडेंट विंग (NSUI) के नेता विकास ठाकुर को फोन कर दिया।
PWD परीक्षा में हाईटेक नकल: कैमरा लगाकर वॉकी-टॉकी से उत्तर ले रही थी, युवती रंगे हाथ पकड़ी गई।
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में #pwd की परीक्षा के दौरान रविवार को हाईटेक नकल का मामला सामने आया। एक युवती परीक्षा हॉल में कैमरा लगाकर बैठी थी, जो वॉकी-टॉकी से बाहर बैठी दूसरी युवती… https://t.co/B18HgDBWVK pic.twitter.com/EDlEyLkqDc
— Rakesh Sahu 🆇 (@RkSahug) July 13, 2025
पढ़ें :- अरबपति होने के बाद भी मांग रहे सड़कों पर भीख, आखिर बीजेपी विधायक के ऐसे हालत क्यों?
रंगेहाथों पकड़ी गई नकलची बहन
खबर मिलते ही NSUI के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अनुराधा को रोका और जब उसके सामान की तलाशी ली, तो सबके होश उड़ गए। उसके पास से लैपटॉप, टैबलेट, माइक्रो ईयर डिवाइस, वायरलेस ट्रांसमीटर जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मिले। पूछताछ में अनुराधा ने कबूल कर लिया कि वो अंदर परीक्षा दे रही अपनी बहन को नकल करा रही थी।
अब पुलिस और राजनीति, दोनों एक्शन में
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों बहनों को हिरासत में ले लिया है और सारे डिवाइस जब्त कर लिए हैं। NSUI के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इन लड़कियों के साथ-साथ परीक्षा कराने वाले अधिकारी पर भी FIR दर्ज होनी चाहिए, क्योंकि इतनी बड़ी चूक बिना मिलीभगत के संभव नहीं है।
वहीं, इस मुद्दे पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा है कि यह घटना दिखाती है कि छत्तीसगढ़ में नकल कराने वाला माफिया सक्रिय है और उसे सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने इस मामले को विधानसभा में जोर-शोर से उठाने की बात कही है। यह घटना दिखाती है कि कैसे लोग सरकारी नौकरी पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। साथ ही, यह हमारे परीक्षा सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।