कांकेर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर पुलिस (Kanker Police) और नक्सलियों (Naxalites) के बीच रविवार को मुठभेड़ (Encounter) चल रही है। यह मुठभेड़ हिदुर के जंगलों में पिछले एक घंटे से जारी है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला (Kanker SP IK Alesela) ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले (Kanker District) अंतर्गत थाना छोटेबेठिया क्षेत्र (Police Station Chhotebethiya Area) के हिदूर के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति पर पुलिस की टीम सर्चिंग (Searching) पर निकली थी। सर्चिंग अभियान (Searching Expedition) के समय हिदूर के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। करीब एक घंटे से मुठभेड़ जारी है। कांकेर डीआरजी पुलिस (Kanker DRG Police) और नक्सलियों (Naxalites) के बीच यह मुठभेड़ चल रही है। आस पास क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च की कारवाई जारी है।