Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. छोटे सरकार अनंत सिंह ने पटना पुलिस को चकमा देकर बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर

छोटे सरकार अनंत सिंह ने पटना पुलिस को चकमा देकर बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Chhota Sarkar Anant Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा फायरिंग मामले (Mokama’s Nauranga Firing Case) में आर्म्स एक्ट (Arms Act) के आरोपी बनाए गए अनंत सिंह (Anant Singh) ने आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कई थानों की पुलिस मोकामा और बाढ़ में कैंप कर रही थी। ऐसे में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बाढ़ और मोकामा में पुलिस की भारी तैनाती के बाद भी अनंत सिंह बड़े आराम से बाढ़ कोर्ट गए और सरेंडर कर दिया। पटना पुलिस (Patna Police) उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव जी, लखनऊ में हुई दु:खद घटना पर कृपया राजनीति न करें...लखनऊ अग्निकांड की घटना पर बोले ब्रजेश पाठक

दरअसल गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता और हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने पटना एसएसपी (Patna SSP) से अनंत सिंह (Anant Singh) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं सोनू-मोनू के मां ने भी अनंत सिंह (Anant Singh) के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद अब पटना पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गयी है। इस मामले को लेकर सोनू-मोनू के पिता ने कहा कि जिस दिन घटना हुई उस दिन हाईकोर्ट में थे। हमारे आदमी को गोली लगी है जिसमें हम नामित हुए हैं। वहीं हमारा बेटा सोनू कुमार और मोनू कुमार भी नामित किया गया है। ऐसे में हमलोगों ने प्रशासन और कानून का सम्मान करते हुए सीनियर एसपी सीनियर एसपी महोदय के आग्रह पर सोनू ने सरेंडर कर दिया है। अब हमारी सीनियर एसपी से मांग है कि इस मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व विधायक अनंत सिंह (Former MLA Anant Singh) को भी गिरफ्तार किया जाए।

वहीं इसी बीच मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुए फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार शाम पूर्व अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में अनंत सिंह गुट से रौशन नाम का एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement